8 दिसंबर 2013 - 20:30
ईराक़ में आतंकवादी हमलों में 10 लोगों की मौत और 48 लोग घायल

ईराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में वहाबी तकफ़ीरी आतंकवाद में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 48 लोग घायल हो गए हैं। यह बम धमाके बग़दाद और मूसल शहर में हुए।

ईराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में वहाबी तकफ़ीरी आतंकवाद में 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 48 लोग घायल हो गए हैं। यह बम धमाके बग़दाद और मूसल शहर में हुए। उधर अल अंबार प्रदेश में एक चेक पोस्ट पर फ़ायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सलाहुद्दीन प्रदेश में सुरक्षा कर्मियों नें तकफ़ीरी संगठनों से सम्बंधित 5 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया।एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार इस महीने में ईराक़ में तकफ़ीरी आतंकवाद में 90 लोग मारे जा चुके हैं। ईराक़ी अधिकारियों का कहना है कि उनके देश में जारी आतंकवाद में सऊदी अरब और क़तर का हाथ है जो तकफ़ीरी आतंकवादियों का समर्थन कर के आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।